Live Updates Prime Minister Narendra Modi Rally In Gulbarga For Karnataka Assembly Elections - कर्नाटक में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस के मंत्री भर रहे अपना खजाना, जल्द ध्वस्त होगा आखिरी किला - Viral News

Viral News

Full Coverage of India News with Exclusive Headlines Aggregated From All Sources

Breaking

World\'s First ATM Machine Turns To Gold On 50th Birthday

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 3, 2018

Live Updates Prime Minister Narendra Modi Rally In Gulbarga For Karnataka Assembly Elections - कर्नाटक में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस के मंत्री भर रहे अपना खजाना, जल्द ध्वस्त होगा आखिरी किला

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Thu, 03 May 2018 03:18 PM IST

ख़बर सुनें

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के गुलबर्गा में एक रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में कर्नाटक तबाह हुआ है लेकिन अब वह राज्य को बर्बाद नहीं होने देंगे। नौजवानों को नई राह दिखाई जाएगी और महिलाओं के सम्मान पर जोर दिया जाएगा।

पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 70 सालों में देश का इतिहास कुचला गया। कांग्रेस शहीदों और वीरों का अपमान करती रही है और इसका उदाहरण जनरल थिमैया थे। नेहरू के अपमान करने के बाद जनरल थिमैया ने इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वंदे मातरम का अपमान करते हैं। कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाती है। उसने हमसे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे। कांग्रेस ने वर्तमान सेना प्रमुख को गुंडा कहा। पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के जो लोग दिल्ली में कैंडल मार्च निकाल रहे थे उनकी कैंडिल्स उस वक्त कहां थीं जब एक दलित लड़की को बीदर में प्रताड़ित किया जा रहा था।

पीएम ने कहा कि पिछले चुनावों के दौरान कांग्रेस ने वादा किया था कि वह मल्लिकार्जुन खड़गे को सीएम बनाएगी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। कांग्रेस ने दलितों को भ्रमित किया। कांग्रेस इसी तरह से राजनीति करती है। आपको बता दें कि राज्य में 12 मई को 224 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है और 15 मई को नतीजे घोषित होंगे। राज्य में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है और सिद्धारमैया यहां के मुख्यमंत्री हैं। 

वहीं कर्नाटक के बेल्लारी में भी पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आखिरी किला ध्वस्त होना तय है। कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए बेल्लारी को बदनाम किया। बेल्लारी के बारे में इस तरह प्रचार किया जा रहा है जैसे यहां चोर रहते हों। कांग्रेस यहां के लोगों की ईमानदारी का अपमान कर रही है। कांग्रेस के मंत्री अपना खजाना भर रहे हैं। 

[ad_2]

Source link

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad