Amu Jinnah Portrait Row Hits Campus And Blow The Effigy Of Satish Gautam - Amu में फिर बवाल: छायाकार को पीटा, भाजपा सांसद का पुतला फूंका - Viral News

Viral News

Full Coverage of India News with Exclusive Headlines Aggregated From All Sources

Breaking

World\'s First ATM Machine Turns To Gold On 50th Birthday

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 4, 2018

Amu Jinnah Portrait Row Hits Campus And Blow The Effigy Of Satish Gautam - Amu में फिर बवाल: छायाकार को पीटा, भाजपा सांसद का पुतला फूंका

[ad_1]

ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 04 May 2018 11:36 PM IST

ख़बर सुनें

पाकिस्तान के जनक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। एएमयू में लगातार तीसरे दिन छात्रों का धरना जारी रहा। 

छात्रों ने सांसद सतीश गौतम एवं आरएसएस का पुतला जलाया और कवरेज करने गए एक स्वतंत्र छायाकार के साथ मारपीट की। छायाकार को बचाने के लिए सुरक्षा कर्मी ने फायरिंग की। 

हिंदूवादी छात्र नेताओं के आह्वान पर जिले के दो कॉलेजों के छात्रों के एएमयू कूच को पुलिस प्रशासन ने विफल कर दिया। सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने जिले में शुक्रवार दोपहर 2 बजे से शनिवार रात 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है।

एएमयू कैंपस में उपद्रव करने वाले हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं होने से छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 

शुक्रवार को सुबह से ही छात्र बाब-ए-सैयद स्थित धरना स्थल पर छात्र जुटने लगे। हाथ में काली पट्टी बांधकर हजारों छात्रों ने जुमे की नमाज पढ़ी। शहर के कई लोग भी इसमें शामिल हुए। अपराह्न में कुछ छात्र पत्रकारों को बातचीत के लिए आमंत्रित कर ले गए। 

बाब-ए-सैयद के अंदर पहुंचने के बाद कवरेज को पहुंचे स्वतंत्र छायाकार मनोज अलीगढ़ी को कुछ युवकों ने दबोच लिया और मारपीट की। उनका कैमरा तोड़ने का भी प्रयास किया। छात्रों के तेवर देखकर मीडियाकर्मी एवं पुलिसकर्मी बाब-ए-सैयद से करीब 100 मीटर की दूरी पर बैठ रहे हैं। 

शाम को छात्रों ने धरना स्थल पर सांसद सतीश गौतम एवं आरएसएस का पुतला दहन किया। दिनभर आरएसएस, हिंदू युवा वाहिनी, एबीवीपी एवं भाजपा के खिलाफ छात्र नारे लगाते रहे। एएमयू प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान ने बताया कि प्रॉक्टोरियल टीम ने छायाकार मनोज अलीगढ़ी की हर संभव मदद की। मारपीट करने वाले युवक एएमयू के थे या बाहरी, इसको चिह्नित किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad