महाभारत के वक्त मौजूद टेक्नोलॉजी के सबूत ढूंढ रहे ट्विटराटी
पिछले सालों में मंत्रियों की हेट स्पीच 500 फीसदी बढ़ी है लेकिन एक और चीज भी है, जो आए दिन सुनने को मिलती है, वो है भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों के उल-जलूल, मजेदार बयान. हर हफ्ते इस खेमे से कोई न कोई नई ज्ञान की बात निकल ही आती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है.
त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने बताया है कि भारत में टेक्नोलॉजी महाभारत के समय से विकसित है. महाभारत के दौरान इंटरनेट, सैटेलाइट जैसी सुविधाएं उपलब्ध थीं क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो संजय धृतराष्ट्र को युद्ध का विवरण कैसे सुनाते. ये बीजेपी के मंत्रियों के ओर से आने वाले आइंस्टीन, स्टीफन स्पीलबर्ग या पुष्पक विमान जैसे बयानों की ही अगली कड़ी है.
लेकिन बिप्लब देब के इस बयान पर सोशल मीडिया पर जो रायता फैलना था, वो तो फैला ही. ट्विटर पर लोग अब महाभारत की कहानी और उसमें टेक्नोलॉजी की भूमिका का मर्म तलाश रहे हैं. साथ ही मजेदार मीम भी शेयर कर रहे हैं.
द प्रिंट इंडिया के कॉलमिस्ट शिवम विज ने हमारे मुंह की बात छीन ली. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इंटरनेट हमें निराश नहीं करेगा और ढेर सारे जोक्स बनाए जाएंगे और सच में हम निराश नहीं हैं. देब के इस बयान पर कई जोक्स और मीम्स बन चुके हैं.

No comments:
Post a Comment