महाकाल मंदिर के गर्भगृह में 3 दिन प्रवेश बंद रहेगा - Viral News

Viral News

Full Coverage of India News with Exclusive Headlines Aggregated From All Sources

Breaking

World\'s First ATM Machine Turns To Gold On 50th Birthday

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 30, 2018

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में 3 दिन प्रवेश बंद रहेगा

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में 3 दिन प्रवेश बंद रहेगा

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार को गर्भगृह का मार्बल बदलने का काम शुरू हुआ। इस कारण तीन दिन गर्भगृह में दर्शनार्थियों का प्रवेश बंद रहेगा। हालांकि पहले दिन ही कई सोलाधारी व मंदिर समिति के कर्मचारी रसूखदारों को गर्भगृह में ले जाते नजर आए।
मंदिर प्रबंध समिति दानदाता के सहयोग से गर्भगृह का मार्बल बदल रही है। एक पुजारी व कुछ अफसरों का मानना था कि गर्भगृह का मार्बल खराब हो गया है, इसलिए नया मार्बल लगना चाहिए।
हालांकि यह मामला काफी दिन तक अटका रहा। बाद में अफसरों ने पीडब्ल्यूडी व यूडीए के अधिकारियों से स्थल तथा मार्बल का निरीक्षण कराकर इसे बदलने का निर्णय ले लिया। सोमवार से गर्भगृह के पिछले हिस्से में मार्बल बदलने का काम शुरू हुआ। तीन दिन यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान आम दर्शनार्थियों को नंदी हॉल के पीछे बेरिकेड्स से राजाधिराज के दर्शन होंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad